{"_id":"67d81553e1964bfccd032cd7","slug":"kannauj-teacher-accused-of-showing-obscene-photos-to-a-student-and-molesting-her-uproar-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: शिक्षक पर छात्रा को अश्लील फोटो दिखाने व छेड़छाड़ का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: शिक्षक पर छात्रा को अश्लील फोटो दिखाने व छेड़छाड़ का आरोप, हंगामा
Mon, 17 Mar 2025 06:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Mar 2025 06:00 PM IST
सार
Kannauj News: प्राइमरी विद्यालय में शिक्षक पर छात्रा से अश्लीलता का आरोप लगा। छात्रा के पिता ने शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
प्राइमरी स्कूल के शिक्षक पर सात वर्ष की कक्षा एक की छात्रा को मोबाइल पर अश्लील फोटो दिखाने व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। छात्रा के पिता ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। थाने में दोनों पक्षों में समझौता कराने की कवायद चलती रही।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की सात वर्षीय पुत्री प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती है। सोमवार को छात्रा के पिता स्कूल में पहुंचे। उन्होंने स्कूल में तैनात शिक्षक पर आरोप लगाया कि वह बेटी को मोबाइल पर अश्लील फोटो दिखाकर गलत हरकतें करता है। पिता ने स्कूल में हंगामा किया, जिसके बाद गांव के लोग भी वहां पर एकत्र हो गए। पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। पिता ने शिक्षक के खिलाफ अश्लील फोटो दिखाने व गलत हरकत करने की तहरीर दी। जानकारी होने पर अन्य स्कूलों के शिक्षक भी थाने पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों में समझौता कराने की कवायद चलती रही। थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि छात्रा को अश्लील फोटो दिखाने के मामले में प्रार्थना पत्र मिला है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।