फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Speeding unidentified vehicle rams into e rickshaw one dead four critically injured and hospitalized

Kannauj Accident: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को रौंदा, एक की मौत और चार गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Sun, 19 Apr 2026 10:17 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 19 Apr 2026 10:17 AM IST
सार

Kannauj News: सौरिख थाना क्षेत्र में भतीजी के जन्मदिन में शामिल होने दिल्ली से आए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Kannauj Speeding unidentified vehicle rams into e rickshaw one dead four critically injured and hospitalized
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे नादेमऊ रोड पर ग्राम नगला पसा के सामने दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के तीन खंड हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सभी लोग आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से नीचे उतरकर ई-रिक्शा के जरिए अपने-अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में अमित प्रताप सिंह (27) पुत्र अमरेश सिंह निवासी बिलंदपुर, थाना सौरिख गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

हादसे में ये हुए हैं घायल
घायलों में विशाल (22) पुत्र वेद प्रकाश निवासी मलिकपुर, सुनीता देवी (53) पत्नी विनोद सिंह निवासी श्यामपुर भटपुरा थाना नवीगंज, जिला मैनपुरी और ई-रिक्शा चालक अली हैदर (55) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी अंबेडकर नगर सौरिख शामिल हैं। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी एंबुलेंस से सीधे कन्हैया पाल निवासी भदौरियन पुरवा को मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है।





जन्मदिन में शामिल होने आया था युवक
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक अमित प्रताप सिंह दिल्ली में बजाज फाइनेंस में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था और अपने भाई की बेटी अक्षरा के जन्मदिन में शामिल होने के लिए घर आया था। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed