फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Shortage of straw in the cowshed, one cow died of hunger

Kannauj: गोशाला में भूसे की कमी, भूख से एक गोवंश की मौत, पोस्टमार्टम कराए बगैर शव को कराया दफन

Thu, 17 Nov 2022 09:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Nov 2022 09:12 PM IST
सार

जरायमपुर गोशाला में 62 गोवंश हैं। यहां गोदाम में मौजूद भूसा लगभग खत्म होने के कगार पर है। समय पर भूसा न मिलने के कारण मवेशी भूख से तड़प रहे हैं। गुरुवार को भूख से एक मवेशी की मौत हो गई।

विज्ञापन
Kannauj: Shortage of straw in the cowshed, one cow died of hunger
चरनी में पड़ा सूखा भूसा खाते गोवंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में ग्राम सभा पनगंवा की जयरामपुर गोशाला में बजट के अभाव में भूसा नहीं खरीदा जा सका है। गोशाला में सीमित मात्रा में उपलब्ध भूसे से काम चलाया जा रहा है। मवेशियों को थोड़ा-थोड़ा भूसा दिया जा रहा है। इसके चलते गुरुवार को भूख से एक मवेशी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पंचायत सचिव ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को दफन करा दिया।

विज्ञापन


वहीं, बीडीओ ने स्वाभाविक मौत होने की बात कही है। जरायमपुर गोशाला में 62 गोवंश हैं। यहां गोदाम में मौजूद भूसा लगभग खत्म होने के कगार पर है। समय पर भूसा न मिलने के कारण मवेशी भूख से तड़प रहे हैं। गुरुवार को भूख से एक मवेशी की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना पर पहुंचे पंचायत सचिव बृजेंद्र सिंह ने पशु चिकित्सक को सूचना दिए बिना गोशाला परिसर में ही शव को दफन करा दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में बीडीओ अखिलेश तिवारी ने बताया कि भूख के कारण नहीं, बल्कि मवेशी की स्वाभाविक मौत हुई है। इसी कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। पशु चिकित्सक महेंद्र सिंह ने बताया कि गोशाला में किसी भी मवेशी के बीमार होने या मरने की जानकारी उन्हें नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधार लेकर हो रही भूसे की व्यवस्था
ग्राम प्रधान अनीता देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले तीन पिकअप भूसा मंगाया था। इसका अभी तक पूरा पैसा अदा नहीं किया गया है। उधार भूसा देने के लिए कोई तैयार नहीं है। इस कारण भूसे का इंतजाम कराना मुश्किल हो रहा है। ब्लाक में भूसे के लिए डिमांड लगाई जा चुकी है। इसके बाद भी दो महीनों से पैसा खाते में नहीं भेजा गया। बीडीओ ने बताया कि जैसे ही पैसा आएगा, खाते में भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed