फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj scandal, Administration in action against Nawab Singh, bulldozer roared on relatives cold storage

कन्नौज कांड: नवाब सिंह के खिलाफ एक्शन में प्रशासन, रिश्तेदार के कोल्ड स्टोर पर गरजा बुलडोजर…बाउंड्रीवाल ध्वस्त

Thu, 22 Aug 2024 01:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 Aug 2024 01:03 PM IST
सार

Kannauj News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह यादव के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में रिश्तेदार के कोल्ड स्टोर पर बुलडोजर चलाया गया है। सरकारी जमीन पर निर्माण होने पर तहसील प्रशासन ने नोटिस चस्पा किया था।

विज्ञापन
Kannauj scandal, Administration in action against Nawab Singh, bulldozer roared on relatives cold storage
कोल्ड स्टोर पर गरजा बुलडोजर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह के प्रकरण में प्रशासन ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख की संपत्ति के साथ रिश्तेदारों को भी घेरे में ले लिया है। इसी क्रम में नवाब सिंह के छोटे भाई नीलू यादव के साले के कोल्ड स्टोर पर बुलडोजर चलाया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ठठिया थाना क्षेत्र के बलनापुर गांव में नवाब सिंह के छोटे भाई नीलू यादव के साले कानपुर जनपद के बिठूर गांव निवासी अरविंद कुमार का कोल्ड स्टोर है। मामले के बाद तहसील प्रशासन ने कोल्ड स्टोर के निर्माण को लेकर जमीन की जांच की, तो पता चला कि कोल्ड स्टोर की बाउंड्रीवाल का निर्माण ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया है।

विज्ञापन



इस अवैध कब्जे को हटाने के लिए कई बार कहा गया था, लेकिन अभी तक उसे नहीं हटाया गया। एसडीएम ने अरविंद को सात दिन के अंदर अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि नोटिस के बाद भी यदि कोल्ड स्टोर की बाउंड्री नहीं गिराई गई, तो उसे प्रशासन हटवा देगा और उसमें आने वाला खर्चा शीतगृह स्वामी से वसूल किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रशासन तैयार कर रहा नवाब सिंह की संपत्तियों का खाका
किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में फंसे पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव और उनके परिवारीजनों की संपत्तियों का खाका प्रशासन तैयार कर रहा है। एसडीएम सदर और तिर्वा एसडीएम भी इस मामले में लेखपालों के माध्यम से जांच करवा रहे हैं। इसके अलावा जिले से बाहर कई शहरों में उसकी संपत्तियों का पता चला है, जिसके बारे में प्रशासन जानकारी एकत्र कर रहा है।

विज्ञापन

सदर और तिर्वा एसडीएम लेखपालों के माध्यम से करवा रहे जांच
आरोपी नवाब सिंह यादव के पास करोड़ों की संपत्ति है। इसकी जांच के लिए सदर एसडीएम रामकेश सिंह ने नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर के नेतृत्व में एक टीम बनाई है, जो सूची तैयार कर रही है। एसडीएम ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से कई लेखपाल भौतिक सत्यापन के लिए मौके पर नहीं पहुंच सके हैं।

जिले से बाहर संपत्तियों के बारे में की जा रही जानकारी
उन्होंने राजस्व निरीक्षक अरुण तिवारी को साक्ष्यों के साथ नवाब सिंह यादव की प्रापर्टी का विवरण पेश करने के निर्देश दिए हैं। तिर्वा एसडीएम ने ग्राम समाज की जमीन पर बने कोल्ड स्टोरेज पर नोटिस चस्पा कर दिया है। इसके अलावा उस क्षेत्र में अन्य संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed