{"_id":"62cbb2bf316e2f290b5815ba","slug":"kannauj-report-on-businessman-leader-along-with-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"kannauj: मंडी निरीक्षक से अभद्रता में व्यापारी नेता पर भाई समेत रिपोर्ट, नाराज व्यापारी धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kannauj: मंडी निरीक्षक से अभद्रता में व्यापारी नेता पर भाई समेत रिपोर्ट, नाराज व्यापारी धरने पर
Mon, 11 Jul 2022 10:50 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 11 Jul 2022 10:50 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में औचक जांच में कर चोरी का मामला पकड़े जाने और मंडी निरीक्षक से अभद्रता किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। मंडी निरीक्षक श्रवण सिंह परमार की तहरीर पर पुलिस ने गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, उनके भाई गोलू सहित अज्ञात व्यापारियों के खिलाफ बलवा और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की है।
इसका पता चलने पर सोमवार सुबह व्यापारी भी आक्रोशित हो गए। व्यापारियों ने जीटी रोड स्थित गल्ला मंडी के बाहर धरना शुरू कर दिया। व्यापारी अब मंडी निरीक्षक पर आरोप लगाकर उनके निलंबन की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों के धरना के कारण जीटी रोड पर काफी लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर बातचीत के लिए पहुंच गए हैं।