{"_id":"6278ab1201f4d126392762b6","slug":"kannauj-remains-of-cows-found-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: मैदान में मिले गोवंश के अवशेष, हिन्दू संगठनों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: मैदान में मिले गोवंश के अवशेष, हिन्दू संगठनों में नाराजगी
Mon, 09 May 2022 11:18 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 May 2022 11:18 AM IST
सार
यूपी के कन्नौज में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इस घटना से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले में सदर कोतवाली इलाके की नई बस्ती सफदरगंज में गोवंश के अवशेष मिलने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी। जानकारी के मुताबिक एक गोवंश के अवशेष यहां सुनसान इलाके के मैदान में टुकड़ों में पड़े मिले हैं।
इस घटना से हिंदू युवा वाहिनी, योगी सेना, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। वहीं लगातार हो रही गोकशी की घटनाओं में पुलिस के लापरवाही भरे रवैये को लेकर यहां के लोगो में नाराजगी का माहौल बन गया है।
मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। अभी तक पुलिस तस्करों तक नही पहुंच पाई है। पुलिस की ओर से गोवंश के अवशेषों को दफनाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्निहोत्री, विश्व हिन्दू परिषद से मिलन शुक्ला, शैलेंद्र त्रिपाठी, योगी सेना से पवन पांडेय, गोपाल पांडेय अन्य लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। फिलहाल एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सदर कोतवाल आलोक दुबे सहित मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।