फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Police caught a vicious criminal in an encounter

Kannauj: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

Mon, 23 Sep 2024 12:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Sep 2024 12:33 PM IST
सार

Kannauj News: 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। 

विज्ञापन
Kannauj: Police caught a vicious criminal in an encounter
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक साल पहले इत्र कारोबारी के घर में लूटपाट करने वाले डकैत को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। डकैत के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला युसुफपुर भगवान मकरंदनगर निवासी इत्र कारोबारी विमलेश चंद्र तिवारी के परिवार के सदस्यों को 29 जून 2023 को बंधक बनाकर डकैती की वारदात अंजाम दी गई थी।
विज्ञापन



बदमाश सात लाख 30 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर व लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने नौ जुलाई 2023 को डकैती में शामिल अखिलेश जोशी, सुल्तान मोगिया, मनोज उर्फ मनोहर पारदी, जादव और दाताराम उर्फ दादाराम को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था। वारदात में शामिल छठे डकैत को दो जुलाई 2024 को मध्यप्रदेश के जिला अशोक नगर निवासी विक्की पारदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि सातवां डकैत मध्य प्रदेश के गुना के थाना धरनावदा के ग्राम मुरादपुर निवासी चप्पड़ राजन काले उर्फ चप्पड़ पारदी फरार था।
विज्ञापन

 
Trending Videos

रविवार रात सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर पनवारा रोड पर पुलिस मुठभेड़ में राजन काले गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने बताया कि डकैत राजन काले पर एमपी के गुना जिले के थाना धरनावदा में दो और कन्नौज में दो मुकदमे दर्ज हैं।
 
विज्ञापन

साथियों की मदद के लिए आया था चप्पड़
डकैत चप्पड़ पारदी ग्राम मुरादपुर का रहने वाला है। इस समय महाराष्ट्र के जिला औरंगाबाद के थाना दौलताबाद के ग्राम बंजरबाड़ी में रह रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि इत्र कारोबारी के घर में डकैती डालने में शामिल साथी जेल में बंद हैं। वह उनकी पैरवी के लिए कन्नौज में वकील से बात करने आया था, तभी पुलिस ने उसे घेर लिया। बचाव में उसने पुलिस पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed