फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Mother also died of shock after son and daughter died due to electric shock

Kannauj: करंट से बेटा-बेटी की मौत के बाद मां ने भी सदमे में तोड़ा दम

Sun, 24 Aug 2025 07:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Aug 2025 07:14 PM IST
सार

Kannauj News: जलालाबाद के नेकपुर कायस्थ में 20 अगस्त को भाई-बहन की मौत हुई थी। सदमे में मां ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Kannauj: Mother also died of shock after son and daughter died due to electric shock
नेमा देवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंवर्टर के करंट से 20 अगस्त को बेटा-बेटी की मौत के बाद परिवार पर रविवार को एक और दुखों का पहाड़ टूट गया। घटना के बाद सदमे से मां की तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के दौरान कानपुर में मां ने भी दम तोड़ दिया। परिवार के साथ गांव के लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन


‎जलालाबाद क्षेत्र के गांव नेकपुर कायस्थ निवासी नेमा देवी (43) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। पति दिनेश जाटव नेपाल में प्राइवेट नौकरी करते हैं। 20 अगस्त को नेमा देवी की बेटी नेहा (17) घर में लगे इंवर्टर के करंट की चपेट में आ गई थी। भाई सनी (19) ने बचाने का प्रयास किया तो दोनों की करंट से मौत हो गई थी। बेटा-बेटी की मौत के बाद नेमा देवी सदमे में चली गई थीं।
विज्ञापन


दोनों के अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने नेमा देवी को सदर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां पर हालत में सुधार न होने पर पति ने कानपुर में भर्ती कराया था। देर शाम के कानपुर में इलाज के दौरान नेमा देवी ने दम तोड़ दिया। भाई-बहन के बाद मां के निधन से काजल के सिर से मां का आंचल भी छूट गया। रात में शव गांव आते ही मातम पसर गया। हर किसी की आंख से आंसू छलक रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed