{"_id":"67fa9fc270333bd38e01e4dd","slug":"kannauj-married-woman-held-hostage-for-car-triple-talaq-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: कार के लिए विवाहिता को बंधक बना दिया तीन तलाक, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: कार के लिए विवाहिता को बंधक बना दिया तीन तलाक, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 12 Apr 2025 10:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 12 Apr 2025 10:55 PM IST
सार
Kannauj News: दहेज में कार की मांग पूरी नहीं हुआ तो महिला को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एक वीडियो के माध्यम से पिता से मदद की गुहार लगाई है, जिसमें उसने अपने साथ हो रहे अत्याचारों का खुलासा किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के गोरी नवादा निवासी इरफान ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि बेटी रहनुमा वानो उर्फ बबली को ससुरालियों ने दहेज की खातिर प्रताड़ित किया और बंधक बना लिया है। इरफान के अनुसार, उसने 10 सितंबर 2023 को घमाइचमऊ निवासी शकील अली से बेटी की शादी की थी। जिस पर 10-12 लाख रुपये खर्च हुए थे। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि ससुरालियों ने रहनुमा को बंधक बनाकर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एक वीडियो के माध्यम से पिता से मदद की गुहार लगाई है, जिसमें उसने अपने साथ हो रहे अत्याचारों का खुलासा किया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामला गंभीर होने के चलते पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी ने गुरसहायगंज कोतवाल आलोक दुबे को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।