फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: GST employee Died in accident on expressway, one injured

Kannauj Accident: एक्सप्रेस-वे पर हादसे में जीएसटी कर्मचारी की मौत, साथी घायल

Mon, 12 Dec 2022 05:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Dec 2022 05:21 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित कार पलटने से जीएसटी वरिष्ठ लेखा संपरीक्षक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Kannauj: GST employee Died in accident on expressway, one injured
पलटी कार व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार पलट गई। हादसे में जीएसटी वरिष्ठ लेखा संपरीक्षक की मौत हो गई। साथी संपरीक्षक घायल हो गए। जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने विभागीय अधिकारियों और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। अयोध्या के सोहवल थाना के रौहनी निवासी अब्दुल हादी खान (51) जिला मुख्यालय अयोध्या में जीएसटी लेखा संपरीक्षक के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


उनके दोस्त अयोध्या थाना पुराकलंदर गांव अंजना निवासी अनूप कुमार दुबे (43) लखनऊ में वाणिज्य कर विभाग में लेखा संपरीक्षक के पद तैनात हैं। सोमवार सुबह दोनों लोग लखनऊ से नोएडा कार से जा रहे थे। थाना तालग्राम के बिचपुर्वा गांव के पास कार के सामने अचानक कुत्ता आ गया।
विज्ञापन


जिसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में अब्दुल हादी खान की मौत हो गई। साथी अनूप कुमार दुबे घायल हो गए। यूपीडा सुरक्षा अधिकारी शशीकांत मिश्रा ,सहायक सुरक्षा अधिकारी ने ओमप्रकाश सिंह और  थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज में पति का शव देखते ही पत्नी शबनम बेहोश हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed