{"_id":"6397120be426e334337524c6","slug":"kannauj-gst-employee-died-in-accident-on-expressway-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Accident: एक्सप्रेस-वे पर हादसे में जीएसटी कर्मचारी की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Accident: एक्सप्रेस-वे पर हादसे में जीएसटी कर्मचारी की मौत, साथी घायल
Mon, 12 Dec 2022 05:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Dec 2022 05:21 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित कार पलटने से जीएसटी वरिष्ठ लेखा संपरीक्षक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पलटी कार व मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले में एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार पलट गई। हादसे में जीएसटी वरिष्ठ लेखा संपरीक्षक की मौत हो गई। साथी संपरीक्षक घायल हो गए। जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने विभागीय अधिकारियों और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। अयोध्या के सोहवल थाना के रौहनी निवासी अब्दुल हादी खान (51) जिला मुख्यालय अयोध्या में जीएसटी लेखा संपरीक्षक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
उनके दोस्त अयोध्या थाना पुराकलंदर गांव अंजना निवासी अनूप कुमार दुबे (43) लखनऊ में वाणिज्य कर विभाग में लेखा संपरीक्षक के पद तैनात हैं। सोमवार सुबह दोनों लोग लखनऊ से नोएडा कार से जा रहे थे। थाना तालग्राम के बिचपुर्वा गांव के पास कार के सामने अचानक कुत्ता आ गया।
विज्ञापन
जिसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में अब्दुल हादी खान की मौत हो गई। साथी अनूप कुमार दुबे घायल हो गए। यूपीडा सुरक्षा अधिकारी शशीकांत मिश्रा ,सहायक सुरक्षा अधिकारी ने ओमप्रकाश सिंह और थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज में पति का शव देखते ही पत्नी शबनम बेहोश हो गई।
विज्ञापन