{"_id":"646b70a0a16c2bf8d70cfda9","slug":"kannauj-girl-absconded-with-her-lover-before-marriage-2023-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: शादी से पहले परिजनों को बेहोश कर युवती प्रेमी संग फरार, खाने में दिया नशीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: शादी से पहले परिजनों को बेहोश कर युवती प्रेमी संग फरार, खाने में दिया नशीला पदार्थ
Mon, 22 May 2023 07:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 May 2023 07:13 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में शादी से एक महीने पहले युवती परिजनों को बेहोश कर प्रेमी के साथ घर से भाग गई। परिजनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में शादी से एक महीने पहले युवती परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और प्रेमी के साथ भाग गई। युवती अपने साथ कागजातों के अलावा घर में रखी नकदी व जेवर भी ले गई। पुलिस ने परिजनों को गंभीर हालत में सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। उन सभी का इलाज चल रहा है। फॉरेंसिक टीम ने घर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी रत्नेश ने बताया कि उसका बड़ा भाई मंशाराम खुबरियापुर रोड केला गोदाम के पास मकान बनाकर अपनी पत्नी पूजा व बच्चों के साथ रहता है। भाई के चार बच्चे हैं। भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है और भाभी घर पर बच्चों के साथ रहती है। रविवार को उसका भतीजा अंकित परीक्षा देने के लिए कानपुर चला गया। रात में बड़ी भतीजी,,, ने अपने खुबरियापुर गांव निवासी प्रेमी के साथ मिलकर खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर परिजनों को खिला दिया। इससे भाभी पूजा, भतीजी अंजली और भतीजा आदित्य बेहोश हो गए।
विज्ञापन
चाचा रत्नेश के मुताबिक परिजनों के बेहोश होते ही युवती अपने कागजात के अलावा घर में रखे एक सोने की जंजीर, चार अंगूठी, एक जोड़ी तोड़ियां, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी ब्रजवाला, दो लाख की नकदी और अपने कपड़े लेकर प्रेमी के साथ चली गई। सोमवार को देर तक परिजनों के घर से बाहर न आने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सुबह जगाने पर तीनों परिजन उल्टियां कर रहे थे। तीनों को एबुलेंस से सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के दौरन होश आने पर पुलिस ने परिजनों से वारदात की जानकारी ली। दोपहर बाद फॉरेंसिक टीम ने भी घर में पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इस संबंध में निरीक्षक हरिशंकर ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
23 जून को आनी थी बरात
परिजनों ने बताया कि अपनी मां, भाई व बहन को खाने में नशीला पदार्थ खिलाने के बाद प्रेमी के साथ जाने वाली युवती की शादी कायमगंज में तय हो चुकी है। 23 जून को उसकी शादी होनी थी, जिसकी तैयारियां घर में चल रही थीं लेकिन युवती के इस कदम ने परिजनों को परेशान कर दिया है। अब पुलिस युवती व उसके प्रेमी की तलाश में जुटी हुई है।
परिजनों ने बताया कि अपनी मां, भाई व बहन को खाने में नशीला पदार्थ खिलाने के बाद प्रेमी के साथ जाने वाली युवती की शादी कायमगंज में तय हो चुकी है। 23 जून को उसकी शादी होनी थी, जिसकी तैयारियां घर में चल रही थीं लेकिन युवती के इस कदम ने परिजनों को परेशान कर दिया है। अब पुलिस युवती व उसके प्रेमी की तलाश में जुटी हुई है।