Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: gang Misdeed with girl, 25 thousand rupees also snatched

Kannauj : पहले किशोरी से किया दुष्कर्म... फिर कर दिया चार दोस्तों के हवाले, 25 हजार रुपये भी छीने

Mon, 06 Jan 2025 12:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Jan 2025 12:04 AM IST
सार

Kannauj News: छिबरामऊ में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चार दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म कर पीड़िता को ईंट-भट्ठे के पास छोड़ा। युवक घर से किशोरी को बहला कर ले गया था।

विज्ञापन
Kannauj: gang Misdeed with girl, 25 thousand rupees also snatched
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

किशोरी को घर से बहलाकर ले जाने के बाद युवक ने उससे दुष्कर्म किया। फिर अपने चार साथियों के हवाले कर दिया। साथियों ने भी पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे अर्धबेहोशी की हालत में ईंट-भट्ठे के पास छोड़ दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। छिबरामऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की 15 वर्ष की बेटी को गांव का ही एक युवक शनिवार की शाम साथ लेकर गया था। बेटी घर से 25 हजार रुपये भी ले गई थी।
विज्ञापन




आरोप है कि युवक ने किशोरी से रुपये लिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को चार अन्य साथियों के सुपुर्द करके घर चला गया। इन चारों युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी रविवार सुबह किशोरी को गांव के बाहर स्थित ईंट भट्ठे पर छोड़कर चले गए। किशोरी के परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे। सुबह किशोरी के भट्ठे के पास होने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। किशोरी ने परिजनों को आप बीती बताई। परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को घर से लेकर जाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि शिकायत पर पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed