फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj: Four interstate smugglers arrested with sandalwood

Kannauj: 20 लाख रुपये कीमत की चंदन की लकड़ी के साथ दबोचे चार अंतर्राज्यीय तस्कर, एक फरार

Sun, 04 Dec 2022 09:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 04 Dec 2022 09:15 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज में पुलिस ने 20 लाख रुपये कीमत की चंदन की लकड़ी के साथ चार अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि तस्कर मध्यप्रदेश से चंदन की लकड़ी की तस्करी कर इत्र कारोबारियों को बिक्री करते थे। चंदन तस्करी में कई अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है।

विज्ञापन
Kannauj: Four interstate smugglers arrested with sandalwood
पुलिस गिरफ्त में चार तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में पुलिस ने घेराबंदी कर चार अंतरराज्यीय चंदन तस्करों को दबोच लिया। इनके पास से लोडर में भरी तीन क्विंटल 91 किलो चंदन की लकड़ी बरामद हुई। इस दौरान एक तस्कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही। सदर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने शनिवार की रात आठ बजे कोतवाली के पास काजीटोला मोहल्ला में सरायमीरा-कन्नौज मार्ग पर घेराबंदी की।

विज्ञापन


इस दौरान संदिग्ध हालात में जा रहे लोडर को रोक लिया। तलाशी लेने पर लोडर में तीन क्विंटल 91 किलोग्राम चंदन की प्रतिबंधित लकड़ी बरामद हुई। जिसकी कीमत बाजार में 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान लोडर में सवार कागजियाना मोहल्ला निवासी आसिफ, चौधरी सराय निवासी रवि, शेखाना मोहल्ला निवासी साकिब और पनियारेपुर्वा जसौली निवासी राकेश कुमार को दबोच दिया।
विज्ञापन


जबकि पुलिस टीम को चकमा देकर तस्कर मुकेश कुशवाहा फरार हो गया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि तस्कर मध्यप्रदेश से चंदन की लकड़ी की तस्करी कर इत्र कारोबारियों को बिक्री करते थे। चंदन तस्करी में कई अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है। गंभीरता से मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed