{"_id":"638cc00be5c67125be6292ae","slug":"kannauj-four-interstate-smugglers-arrested-with-sandalwood","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: 20 लाख रुपये कीमत की चंदन की लकड़ी के साथ दबोचे चार अंतर्राज्यीय तस्कर, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: 20 लाख रुपये कीमत की चंदन की लकड़ी के साथ दबोचे चार अंतर्राज्यीय तस्कर, एक फरार
Sun, 04 Dec 2022 09:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 04 Dec 2022 09:15 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज में पुलिस ने 20 लाख रुपये कीमत की चंदन की लकड़ी के साथ चार अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि तस्कर मध्यप्रदेश से चंदन की लकड़ी की तस्करी कर इत्र कारोबारियों को बिक्री करते थे। चंदन तस्करी में कई अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चार तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में पुलिस ने घेराबंदी कर चार अंतरराज्यीय चंदन तस्करों को दबोच लिया। इनके पास से लोडर में भरी तीन क्विंटल 91 किलो चंदन की लकड़ी बरामद हुई। इस दौरान एक तस्कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही। सदर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने शनिवार की रात आठ बजे कोतवाली के पास काजीटोला मोहल्ला में सरायमीरा-कन्नौज मार्ग पर घेराबंदी की।
विज्ञापन
इस दौरान संदिग्ध हालात में जा रहे लोडर को रोक लिया। तलाशी लेने पर लोडर में तीन क्विंटल 91 किलोग्राम चंदन की प्रतिबंधित लकड़ी बरामद हुई। जिसकी कीमत बाजार में 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान लोडर में सवार कागजियाना मोहल्ला निवासी आसिफ, चौधरी सराय निवासी रवि, शेखाना मोहल्ला निवासी साकिब और पनियारेपुर्वा जसौली निवासी राकेश कुमार को दबोच दिया।
विज्ञापन
जबकि पुलिस टीम को चकमा देकर तस्कर मुकेश कुशवाहा फरार हो गया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि तस्कर मध्यप्रदेश से चंदन की लकड़ी की तस्करी कर इत्र कारोबारियों को बिक्री करते थे। चंदन तस्करी में कई अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है। गंभीरता से मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन