{"_id":"60b0e8d873705e301f56746d","slug":"kannauj-four-children-jumped-in-kali-nadi-for-bathing-one-drown-three-children-rescued-by-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: काली नदी में ओवरब्रिज से नहाने के लिए लगाई छलांग, एक की मौत, तीन बच्चों को किसानों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: काली नदी में ओवरब्रिज से नहाने के लिए लगाई छलांग, एक की मौत, तीन बच्चों को किसानों ने बचाया
Fri, 28 May 2021 06:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 28 May 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की काली नदी इदुईयागंज घाट पर नहाने गए चार बच्चे नदी में डूबे गए। शोर सुनकर ग्रामीणों ने सभी को निकाला। उपचार के लिए ले जाते समय एक की मौत हो गई। तीन बालक सकुशल हैं।
गुरसहायगंज प्रतिनिधि ने बताया कि कस्बा के किदवई मोहल्ला में रहने वाले इंतजार के बेटे राशिद (13) के साथ तीन और बच्चे नदी में नहाने गए थे। इदुईयागंज घाट के पास बने ओवर ब्रिज के ऊपर से चारों बच्चों ने नदी में छलांग लगाई। तीन बच्चे किनारे रह गए जबकि राशिद भंवर में फंस गया। शोर सुनकर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने तीन बच्चों को सकुशल निकाल लिया।
राशिद को थोड़ी देर बाद निकाल पाए। उसे लेकर परिजन अस्पताल जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस साथ गए अन्य बच्चों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। वह सभी बचने के बाद अपने घरों को भाग गए।