फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Firing between two groups due to a rivalry, two young men were shot

Kannauj: रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sat, 29 Nov 2025 11:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Firing between two groups due to a rivalry, two young men were shot
सीसीटीवी में कैद हुआ फायरिंग करता युवक व अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2021 में हुई युवा व्यापारी की हत्या के बाद से शुरू हुई रंजिश को लेकर मोहल्ला चौधरियान में शनिवार की देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों के साथ फायरिंग हुई। विवाद में दो युवक घायल हो गए जिन्हें सीएचसी भर्ती कराया। यहां से दोनों को तिर्वा मेडिकल रेफर कर दिया गया। फायरिंग करते हुए युवक सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन


मोहल्ला ऊंचा (एक मिनारा मस्जिद) निवासी लकी ने बताया कि शाम छह बजे वह मजदूरी करके वह घर जा रहा था। रास्ते में मोहल्ला चौधरियान निवासी कुछ युवकों ने रंजिश को लेकर अपने घर के सामने उसे रोक लिया और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोेगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही दोबारा किसी मामले विरोध करने पर जान से मारने झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी। वहीं, दूसरी तरफ से मोहल्ला चौधरियान निवासी अंसार ने बताया कि 6.20 बजे वह घर के सामने बैठा था।
विज्ञापन


तभी मोहल्ले के ही कुछ लोग रंजिश को लेकर गालियां देने लगे। मौसेरे भाई सरताज ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट करते तमंचों से फायर किए। इन लोगोें ने फायरिंग के साथ पथराव भी किया। भीड़ जुटने पर यह सभी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल लकी व सरताज को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से दोनों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर आपस में विवाद हुआ है। पुलिस को भेजकर मामला संभाल लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यहां से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई जाएगी। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed