{"_id":"698c0d661bcb3c605102a279","slug":"kannauj-fire-at-plastic-grain-factory-goods-worth-rs-12-lakh-gutted-fire-brigade-brought-it-under-control-2026-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Fire: प्लास्टिक दाना फैक्टरी में भीषण आग, 12 लाख का माल जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Fire: प्लास्टिक दाना फैक्टरी में भीषण आग, 12 लाख का माल जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Wed, 11 Feb 2026 10:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:32 AM IST
सार
Kannauj News: कन्नौज के पुखरावा गांव में बिना अनुमति चल रही एक प्लास्टिक दाना फैक्टरी में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। हादसे में करीब 12 लाख का माल जलकर राख हो गया। हादसे के वक्त कर्मचारी बरात में गए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
Kannauj Fire Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले में तालग्राम क्षेत्र के पुखरावा गांव स्थित एक प्लास्टिक दाना फैक्टरी में मंगलवार आधी रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग लगते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड व पुलिस ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब 12 लाख रुपये का नुक़सान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुखरावा गांव निवासी अंकित प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी चलाते थे। मंगलवार शाम सभी कर्मचारी फैक्टरी बंद कर गांव से गई बरात में शामिल होने चले गए। रात के समय अचानक आग लग गई। प्लास्टिक दाने ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैल गई थी, जिससे फैक्टरी में रखा कच्चा माल और तैयार माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान
अनुमान के अनुसार करीब 12 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि फैक्टरी में आग से बचाव के उपाय नहीं थे और बिना अनुमति के चल रही थी। थाना प्रभारी विनय कुमार शर्मा का कहना है कि बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। मामले की जांच की जा रही है।