फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Demand to remove loudspeakers from mosques

Kannauj: मस्जिदों से लाउड स्पीकर उतरवाने की मांग की, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 18 Sep 2024 10:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Sep 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Demand to remove loudspeakers from mosques
थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया - फोटो : अमर उजाला
तिर्वा में मंगलवार को सोशल मीडिया पर देवी मां की पोस्ट पर अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए एक मुस्लिम युवक ने टिप्पणी की थी। टिप्पणी के बाद ठठिया कस्बा के हिन्दू समुदाय के लोगों ने थाना का घेराव कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पिता के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


बुधवार को कस्बा के एक सैकड़ा से अधिक हिन्दू समुदाय के लोगों ने थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में कस्बा में स्थित मस्जिद में तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाये जाने की बात कही गई, जिससे आसपास लोगों कों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ मस्जिद व मदरसो में रहने वाले बाहरी लोगों की जांच की जाए। लोगों का कहना है कि मदरसो व मस्जिदों में रहने वाले संदिग्ध लग रहे है। कस्बा की मुख्य बाजार में मीट की दुकानों कों लेकर नाराजगी जताई और दुकानों कों कस्बा के बाहर करने की मांग की है। इस मौके पर कस्बा समेत आसपास गांव के एक सैकड़ा से अधिक लोग मौजूद थे। थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि लगाए गए आरोपों की जांच करने पर लाउड स्पीकर नियमानुसार पाए गए है। मीट की दुकानों कों लेकर दुकानदारों कों कस्बा के बाहर दुकान लगाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed