फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Dead body of missing youth found lying in bushes

कन्नौज: झाड़ियों में पड़ा मिला लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 11 May 2022 05:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 May 2022 05:50 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।

विज्ञापन
Kannauj: Dead body of missing youth found lying in bushes
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे से लगभग 5 किलोमीटर दूर सड़क किनारे पुष्पेंद्र उर्फ बंटू (35) का शव पड़ा मिला। वह पिछले दो दिन से लापता था। मूल रूप से मैनपुरी जनपद के भोगांव थाना क्षेत्र के बरा सूरजपुर निवासी पुष्पेंद्र अपने परिवार के साथ छिबरामऊ में सौरिख मार्ग पर किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन


उसकी पत्नी रेनू शर्मा ब्यूटी पार्लर चलाती है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस के मुताबिक 9 मई की रात पुष्पेंद्र घर से निकला था और उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। पत्नी रेनू शर्मा ने मंगलवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed