{"_id":"627ba9e7da65cb04c907c5d4","slug":"kannauj-dead-body-of-missing-youth-found-lying-in-bushes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: झाड़ियों में पड़ा मिला लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: झाड़ियों में पड़ा मिला लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 11 May 2022 05:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 11 May 2022 05:50 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे से लगभग 5 किलोमीटर दूर सड़क किनारे पुष्पेंद्र उर्फ बंटू (35) का शव पड़ा मिला। वह पिछले दो दिन से लापता था। मूल रूप से मैनपुरी जनपद के भोगांव थाना क्षेत्र के बरा सूरजपुर निवासी पुष्पेंद्र अपने परिवार के साथ छिबरामऊ में सौरिख मार्ग पर किराए के मकान में रहता था।
उसकी पत्नी रेनू शर्मा ब्यूटी पार्लर चलाती है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस के मुताबिक 9 मई की रात पुष्पेंद्र घर से निकला था और उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। पत्नी रेनू शर्मा ने मंगलवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।