Kannauj Crime: घर से निकले सब्जी विक्रेता का शव सड़क किनारे मिला, परिजनों में मचा कोहराम
यूपी के कन्नौज जिले में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में घर से निकले सब्जी विक्रेता का शव 22 घण्टे बाद सौ शैया अस्पताल रोड पर संदिग्ध हालतों में पड़ा मिला। परिजन हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर के मोहल्ला जेरकिला निवासी राशिद अली (29) पुत्र अच्छन अली शुक्रवार सुबह नौ बजे अपने घर से निकला था।
इसके बाद वह वापस लौटकर घर नहीं आया। शनिवार सुबह सौ शैया अस्पताल रोड पर टहलने के लिए निकले लोगों ने एक निजी सबमर्सिबल पंप के पास उसके शव को पड़ा देखा तो जानकारी परिजनों को दी। कुछ ही देर में निरीक्षक हरीशंकर, सिटी इंचार्ज विनय शर्मा मौके पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी सीमा बेगम ने आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या कर शव को यहां पर फेंका गया है।
भाई आरिफ व आमिर ने बताया कि उसके भाई के शरीर पर चोटों के कई निशान थे। उसके कान के पास से खून बह रहा था। चेहरे पर भी नाखून के निशान थे, इसके अलावा उसके अंगौछे पर भी खून के निशान थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नम्बर का था। उसकी शादी 2012 में फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज निवासी सीमा के साथ हुई थी। उसके दो बेटे अली, शान व बेटी सहाना है। मृतक ठेली पर सब्जी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिस कॉल से तो नहीं जुड़ा है मौत का कनेक्शन
पत्नी सीमा बेगम ने बताया कि पति के मोबाइल पर पिछले तीन दिनों से एक युवक का फोन आ रहा था। जिसे पति रिसीव नहीं कर रहे थे। शुक्रवार को भी सुबह छह बजे से एक युवक पति को फोन कर रहा था। जिसके बाद पति घर से निकला था और लौटकर नहीं आया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
मौके से मिले नशीले पदार्थ व कीटनाशक के पैकेट
राशिद अली के शव के पास से कुछ दूर पुलिस को नशीले पदार्थ व कीटनाशक के पैकेट मिले हैं। जिससे पुलिस दूसरे एंगल को भी खंगाल रही है।