Kannauj Crime: पिता ने लूटी बेटी की आबरू, किशोरी बोली- 12 साल बाद हैवान बनकर आया और चारपाई में बांधकर की दरिंदगी
यूपी के कन्नौज जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के कन्नौज जिले में गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पिता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलालाबाद कस्बे के एक मोहल्ला निवासी किशोरी (14) ने सोमवार रात पिता पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। किशोरी ने अपने बाबा को पूरी घटना बताई थी। बाबा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो गुरसहायगंज कोतवाली के प्रभारी राज कुमार सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की गई, तो मामला सही निकला। पुलिस ने किशोरी के बाबा की तहरीर पर पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसे जेल भेज दिया।
किशोरी के मुताबिक पिता ने उसे चारपाई में बांध दिया था और उसके बाद दुष्कर्म किया। कोतवाली प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
12 वर्ष बाद आया हैवान बनकर
आरोपी पिता लगभग 12 वर्ष पहले घर छोड़कर चला गया था। उसने गेरुवा वस्त्र धारण कर लिए थे और परिवार से कोई संपर्क भी नहीं रखा। कुछ दिन पहले अचानक वह वापस घर पहुंचा। बाबा ने किशोरी की मुलाकात उसके पिता से कराई। दरअसल, आरोपी जब 12 वर्ष पहले घर से गया था तब किशोरी महज दो साल की थी। किशोरी को यह एहसास भी नहीं था कि उसका पिता हैवान बनकर लौटा है।