फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: constable on duty hanged himself

Kannauj: ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने फंदा लगाकर दी जान, न्यायालय परिसर में पेड़ की डाल से लटका मिला शव

Fri, 30 Dec 2022 02:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 30 Dec 2022 02:38 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में सिपाही की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिपाही ने ड्यूटी के समय पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन
Kannauj: constable on duty hanged himself
सिपाही विष्णु की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में छिबरामऊ न्यायालय सुरक्षा में तैनात सिपाही ने ड्यूटी के समय फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पेड़ पर शव लटकता देखते ही कोर्ट में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने पहुंच कर छानबीन शुरू की। मूल रूप से मथुरा जिला निवासी सिपाही विष्णु छिबरामऊ कोतवाली में तैनात था।

विज्ञापन


पांच माह पूर्व सिपाही की शादी हुई थी। मौजूदा समय में छिबरामऊ न्यायालय सुरक्षा में विष्णु की ड्यूटी लगी थी। शुक्रवार सुबह वह कोर्ट में ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान करीब आधा घंटा फोन पर बात करते-करते वह परिसर में सूनसान स्थान पर चला गया। यहां खड़े एक पेड़ की डाल पर मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने शव लटका देखकर तैनात पुलिस कर्मियों को दौड़ कर सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ दीपक दुबे और एएसपी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतारने के बाद परिवार को सूचना दी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आत्महत्या की वजह तलाशी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed