फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj: car overturns on expressway after colliding with divider, retired soldier Died, four injured

Kannauj: डिवाइडर से टकराकर एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, पूर्व सैनिक की मौत, पत्नी और पुत्र समेत चार घायल

Wed, 03 Aug 2022 04:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Aug 2022 04:26 PM IST
सार

कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। जबकि पत्नी और पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Kannauj: car overturns on expressway after colliding with divider, retired soldier Died, four injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में कार सवार इटावा के सैफई निवासी सेवानिवृत्त फौजी रमेशचंद्र यादव (51) की मौत हो गई। कार सवार उनकी पत्नी निर्मला (45), पुत्री डॉ. किरन (20), पुत्र तेजू (24) और तेजू का दोस्त प्रभात (19) निवासी भोगांव मैनपुरी घायल हो गए।

विज्ञापन


आनन-फानन घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां से सभी को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। रमेश यादव को अखिलेश परिवार का करीबी बताया जा रहा है। हादसे की जानकारी पर कई सपा नेता भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। रमेश का शव मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed