कन्नौज: अनियंत्रित होकर ट्रेलर में पीछे से घुसी बस, चालक को झपकी आने से हादसा, एक की मौत और सात यात्री घायल
Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से लखनऊ जा रही 49 यात्रियों से भरी बस के चालक को झपकी आ जाने के कारण वह आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। इस भीषण टक्कर में बस सवार एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सात अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के लोहामढ़ गांव के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से लखनऊ जा रही एक अनियंत्रित बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया।
यहां उपचार के दौरान एक यात्री की मौत हो गई। सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र (रजनपुर गांव) निवासी धर्मेंद्र पाल बस चला रहा था। बस में चालक व स्टाफ समेत कुल 49 यात्री सवार थे। सुबह के समय अचानक चालक को झपकी आ जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रेलर में पीछे से घुस गई।
घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र (अशोक बिहार, आलम नगर) निवासी अंकित मिश्रा (40) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, लखनऊ के सहादतगंज निवासी सैयद (37) की हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है।
ये यात्री हुए घायल
हादसे में आलमबाग के अभिषेक (42), सुल्तानपुर कादीपुर के विजय (38), लखनऊ सहादतगंज के अब्बास (28), बादशाह नगर के राजेश (46), हरियाणा पलवल के तरुण (34) और गोरखपुर शाहपुर निवासी नीलम गोविंद राव (60) घायल हुए हैं। तिर्वा कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अन्य घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।