फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: bike rider died due to car collision

Kannauj: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 09 Apr 2023 03:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कान्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कान्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Apr 2023 03:33 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Kannauj: bike rider died due to car collision
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तिर्वा में देवी के दर्शन करने लिए बाइक से निकले युवक को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। युवक जख्मी हो गया। ड्राइवर कार सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कानपुर देहात के राजपुर सिकंदरा गांव के निवासी सिदार्थ शुक्ला (23) पुत्र प्रभाशंकर शुक्ला कस्बे के मंडी बाजार में भाभी ज्योति शुक्ला शिक्षक के साथ किराए के मकान में रहता था। वो खुद भी बीएड की पढ़ाई करता था। शनिवार की देर शाम को सिदार्थ बाइक से दूध लेने के लिए घर से निकला था। दूध लेने के बाद मां अन्नपूर्णा देवी के दर्शन करके घर वापस जाते समय कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर मस्जिद के पास पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों में मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने रविवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed