Kannauj: लगातार बढ़ता पारा…गर्मी में बीयर से प्यास बुझाता ऑटो चालक, प्रशासन की लापरवाही उजागर, जांच शुरू
Kannauj News: तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में गर्मी में बीयर से प्यास बुझाते ऑटो चालक का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे प्रशासन की लापरवाही उजागर हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में गर्मी का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है, लेकिन इसी बीच एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक ऑटो चालक सरेआम बीयर पीते हुए देखा जा रहा है। वीडियो कस्बा के व्यस्त चौराहे पर शूट किया गया है, जहां ऑटो चालक अपनी गाड़ी में बैठा हुआ प्यास बुझाने के नाम पर खुलेआम शराब का सेवन कर रहा है।
इस वायरल वीडियो ने प्रशासन की लापरवाही पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की कार्यशैली पहले से ही सवालों के घेरे में है। अधिकतर ऑटो और ई-रिक्शा बिना किसी वैध पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस या पुलिस सत्यापन के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।
प्रशासन की ओर से नहीं की गई कोई सख्त कार्रवाई
पिछले कुछ महीनों में ऑटो और ई-रिक्शा के माध्यम से टप्पेबाजी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यात्रियों से मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामान छीनने की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। इन सबके बावजूद भी प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि शहर के प्रमुख चौराहों की निगरानी का जिम्मा पीआरडी जवानों के हवाले है।
बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं लापरवाहियां
जो अधिकतर मामलों में मौजूद ही नहीं रहते। नतीजतन, ऐसे चालक कानून की आंख में धूल झोंकते हुए खुलेआम मनमानी कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का सख्ती से सत्यापन कराया जाए। साथ ही, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो ये लापरवाहियां बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं।