फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: attack on Police team, two injured

कन्नौज: गेस्ट हाउस में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दो घायल, भाग कर बचाई जान

Sun, 24 Apr 2022 10:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Apr 2022 10:24 PM IST
सार

कन्नौज में मारपीट की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों पर दबंगों ने हमला बोल दिया। पुलिस कर्मी किसी तरह जान बचाकर भागे। 

विज्ञापन
Kannauj: attack on Police team, two injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में एक निजी गेस्ट हाउस में मारपीट की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों पर दबंगों ने हमला बोल दिया। दो पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। गेस्ट हाउस से किसी तरह जान बचाकर भागे पुलिस कर्मियों की तहरीर पर सदर कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार भी किया है। पीआरबी ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल दीपक ने बताया कि सौरभ मौर्या ने डायल 112 पर कॉल करके बताया कि जलालपुर पनवारा क्षेत्र के एक निजी गेस्ट के पास कुछ युवकों में मारपीट हो रही है। सूचना पर दीपक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम सूचना देने वाले सौरभ से घटना की जानकारी ले रही थी कि इसी बीच महमूदपुर निवासी सरोज और सतवारी निवासी विक्की अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ आया और पुलिस कर्मियों से गाली गलौज करने लगा।

विज्ञापन

विरोध करने पर दबंगों ने पुलिस पर सरिया से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दबंगों के हमले से दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस कर्मियों में किसी तरह भाग कर जान बचाई। मामले में सिपाही दीपक ने सदर कोतवाली में सरोज, विक्की और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार को कोतवाली पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मारपीट करने वाले दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed