फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Army soldier misdeed with girl

कन्नौज: शादी तय होने के बाद युवती से दुष्कर्म, गर्भपात के बाद आर्मी के जवान ने विवाह करने से किया इनकार

Wed, 11 May 2022 07:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 May 2022 07:45 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आर्मी के जवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Kannauj: Army soldier misdeed with girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में शादी तय होने के बाद आर्मी के जवान ने मंगेतर से शारीरिक संबंध बनाए। वह गर्भवती हो गई तो गर्भपात करा दिया। फिर शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने जवान के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि परिजनों ने उसकी शादी मैनपुरी के बेवर निवासी प्रिंस के साथ तय की थी।
विज्ञापन


वह आर्मी में है। 16 अप्रैल को प्रिंस उसके घर आया और ऑफिस में जमा करने के लिए कोर्ट मैरिज के कागज बनवाने की बात कही। इस पर परिजनों ने युवती को उसके भाई के साथ भेज दिया। 20 अप्रैल 2021 को प्रिंस फिर से उसके घर आया। बातों में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो प्रिंस ने उसका गर्भपात करा दिया। 20 जून 2021 को प्रिंस ने शादी करने से मना कर दिया। रिश्तेदारों ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। अब धमकी दे रहा है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने प्रिंस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed