{"_id":"6673188ac04a1565db056d52","slug":"kannauj-an-old-man-living-alone-died-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: अकेले रहने वाले वृद्ध की मौत, दुर्गंध आने पर हुई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: अकेले रहने वाले वृद्ध की मौत, दुर्गंध आने पर हुई जानकारी
Wed, 19 Jun 2024 11:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:15 PM IST
सार
कन्नौज में अकेले रहने वाले वृद्ध की दीवार में सिर टकराने से मौत हो गई। दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में घर में अकेले रहने वाले वृद्ध का शव बुधवार को आंगन में पड़ा मिला। दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि अकेले रहने वाले वृद्ध की मौत घर में हुए हादसे में हुई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्वाल मैदान निवासी अरुण मिश्रा (70) कानपुर में एक कंपनी में काम करते थे।
सेवानिवृत्त हो चुके थे। मृतक के भतीजे पवन ने बताया कि अरुण के दो बेटे प्रद्युम्न और अक्षय हैं। प्रद्युम्न अमेरिका और अक्षय बंगलूरू में रहकर नौकरी करते हैं। अरुण घर पर अकेले रहते थे। दो दिन पूर्व उन्हें आसपास के लोगों ने घर के बाहर देखा था। इसके बाद से उन्हें नहीं देखा।
बुधवार को उनका शव आंगन में मिला। सीओ सदर कमलेश कुमार ने बताया कि वृद्ध घर में अकेले थे। उनका सिर दीवार में लगने के बाद बेहोश होने और इसके बाद मौत होने की आशंका है। पास में बल्टी पड़ी थी, जिसे हादसे के वक्त वह ले जा रहे होंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।