फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Accident: Woman died, five injured in car collision on expressway

Kannauj Accident: एक्सप्रेस-वे पर कार की टक्कर से महिला की मौत, पांच घायल

Mon, 20 Jun 2022 10:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Jun 2022 10:25 AM IST
सार

यूपी के कन्नौज में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Kannauj Accident: Woman died, five injured in car collision on expressway
महिला की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के सौरिख में एक्सप्रेस-वे पर बेटी का रिश्ता देखने जा रहे परिवार को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौत हो गई जबकि पिता समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कानपुर के गोविंद नगर थाना के दबौली मोहल्ला निवासी अशोक कुमार सैनी (55) पुत्र शिवराम सैनी, पत्नी सरोजिनी सैनी (45), बेटी नेहा सैनी (28), रिश्तेदार सोनाली सैनी पत्नी श्याममोहन एवं ड्राइवर राजेश कुशवाहा पुत्र कोतवाल सिंह के साथ रविवार रात बेटी नेहा की शादी के संबंध के लिए कानपुर से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से मथुरा जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी पीछे से आ रही कार ने दूसरी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा एवं एनसीसी कर्मियों ने घायलों को 108- एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने सरोजिनी सैनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर अशोक सैनी एवं सोनाली सैनी को कानपुर  भेजा गया है। वहीं घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed