फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: 39 cattle recovered from DCM, eight smugglers arrested

Kannauj: डीसीएम से 39 गोवंश बरामद, आठ तस्कर गिरफ्तार, इंदरगढ़ पुलिस ने पकड़ा

Tue, 25 Mar 2025 10:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Mar 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: 39 cattle recovered from DCM, eight smugglers arrested
आरोपियों को न्यायालय ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गोवंशों को डीसीएम से लेकर औरैया जा रहे तस्करों को पुलिस ने घेराबंदी कर मंगलवार को पकड़ लिया। पुलिस ने 39 गोवंश बरामद किए और आठ तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कन्नौज में गोशालाओं के बाहर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को तस्कर एकत्र करते हैं और फिर उन्हें दूसरे राज्य में ले जाकर बेच देते हैं। उमर्दा के रूहा गांव से तस्करों ने 39 गोवंशों को एकत्र किया और उन्हें डीसीएम से लेकर जा रहे थे। गोवंशों की तस्करी की जानकारी मिलते ही इंदरगढ़ थाना प्रभारी पारुल चौधरी को मिली। उन्होंने टीम के साथ घेराबंदी कर आठ गो तस्करों को पकड़ लिया और उनके पास से 39 गोवंशों को बरामद किया।
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम राजस्थान के भीलवाड़ा जिला के प्रतापनगर क्षेत्र निवासी मुंशीलाल, मोर सिंह, बबलू बताया। वहीं कोटा के मंडी रामगंज क्षेत्र के दाबादेव गांव निवासी मोहर सिंह व बेटा राहुल, शांतिनगर निवासी अजय कुमार, कलन का कुआं गांव निवासी सूरज, इटावा के इकदिल क्षेत्र नगला प्राण गांव निवासी राहुल बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि गोकशी के लिए गोवंशों को एकत्र कर ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मौके से 14 गोवंश, 20 सांड़ व पांच बछड़े बरामद किए हैं। तस्करों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। गोवंशो को गोशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed