{"_id":"650d352702ef814be00a9944","slug":"kalyugi-father-killed-his-daughter-neighbors-caught-her-by-tying-her-to-a-tree-body-sent-for-post-mortem-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कलयुगी पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, पड़ोसियों ने पेड़ से बांधकर पकड़ा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कलयुगी पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, पड़ोसियों ने पेड़ से बांधकर पकड़ा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Fri, 22 Sep 2023 12:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:03 PM IST
सार
Kanpur Murder: थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि हत्यारोपी के साले सुशील की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकठ्ठा किए हैं।
विज्ञापन
हत्यारोपी पिता राजीव राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव में पिता ने 13 महीने की अपनी मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। मूलरूप से मैनपुरी निवासी राजीव राजपूत (32), पत्नी नेहा, बेटा आर्यन (5) और बेटी सपना(13 माह) के साथ पिछले तीन साल से तुलसियापुर में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
पत्नी नेहा ने बताया कि वह छत पर थी और बेटी सपना नीचे कमरे में सो थी। गुरुवार देर रात पति राजीव ने बेटी को पहले मारा पीटा। उसके चिल्लाने पर वह नीचेआई, तो देखा राजीव बेटी का गला दबाए था। बेटी को बचाने गई, तब तक पति ने बेटी को गला दबाकर मार दिया। इस दौरान शोर शराबा सुनकर पड़ोसी इकठ्ठा हो गए।
विज्ञापन
हत्या की जानकारी होने पर पड़ोसियों ने राजीव को पेड़ से बांधकर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि हत्यारोपी के साले सुशील की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकठ्ठा किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन