फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kalyan Singh came to Pukhrayan in 1992 and 95

पुखरायां में 1992 व 95 में आए थे कल्याण सिंह

Mon, 23 Aug 2021 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Kalyan Singh came to Pukhrayan in 1992 and 95
पुखरायां। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की यादें पुखरायां से भी जुड़ी हुई हैं। वह जब-जब कस्बे में चुनावी बिगुल फूंकने आए तो सभी से अपनापन दिखाकर मिले। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की सूचना पर पुराने समय को याद कर जिले के कार्यकर्ता भावुक हो उठे।
विज्ञापन

1992 में भोगनीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे सत्यप्रकाश संखवार के पक्ष में चुनावी सभा की। यहां उन्होंने लोगों से कह था कि हम वोट मांगने नहीं आए हैं, आपको सत्ता में सहभागी बनाने आए हैं। यहां पर श्याम सिंह सिसोदिया, वंशलाल कटियार, डॉ. विशंभर सचान, महावीर त्रिपाठी, अशोक द्विवेदी, संतोष, धीरज सचान ने स्वागत किया था।
विज्ञापन

1995 में आरएसजीयू इंटर कॉलेज में भाजपा की प्रांतीय बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें भी वह हिस्सा लेने के लिए आए थे। जिसमें राजेंद्र गुप्ता, सांसद श्याम बिहारी मिश्र, संतोष शुक्ल, प्रेमलता कटियार, भोलेसिंह सहित प्रदेश कमेटी के लोग मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बैठक के बाद अलग कक्ष में प्रमुख लोगों से मुलाकात भी की थी। उसी समय उनको अमरौधा में रामचंद्र गुप्ता के यहां डकैती पड़ने की सूचना दी गई थी। जहां से वह श्याम सिंह सिसोदिया और कमल मल्होत्रा के साथ रामचंद्र के घर गए थे।

पुखरायां के पटेल नगर निवासी संघ के स्वयं सेवक सत्यनारायण सचान की मृत्यु की सूचना पर उनके घर जाकर बेटे मुन्नू सचान और परिवारीजनों से मिले थे। सत्यप्रकाश संखवार ने बताया कि उनको हम बाबूजी कहते थे। वह अपने कार्यकर्ताओं से लगाव रखते थे। उनकी हर समस्या का समाधान करने का स्वयं प्रयास करते थे। वह राज्यपाल बनने के बाद तक यहां के लोगों के संपर्क में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed