{"_id":"60b0f47df173415ce4780c0a","slug":"kakadeo-resident-advocate-commits-suicide-after-quarreling-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक कदम: तुम्हारी बेइज्जती नहीं होने दूंगा..खुद को खत्म कर लूंगा..ये मैसेज भेज अधिवक्ता ने आत्महत्या कर ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक कदम: तुम्हारी बेइज्जती नहीं होने दूंगा..खुद को खत्म कर लूंगा..ये मैसेज भेज अधिवक्ता ने आत्महत्या कर ली
Fri, 28 May 2021 07:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 28 May 2021 07:21 PM IST
सार
कानपुर के काकादेव निवासी अधिवक्ता ने पत्नी से झगड़ा होने पर आत्महत्या कर ली। बीते बुधवार को उसकी पत्नी खुदकुशी करने बैराज पहुंची थी। पुलिस ने समझाकर परिजनों के सुपुर्द किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी को मैसेज भेजा..तुम्हारी बेइज्जती नहीं होने दूंगा, खुद को खत्म कर लूंगा। इसके बाद कानपुर के काकादेव निवासी अधिवक्ता गौरव तिवारी(31) ने कीटनाशक पी लिया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित रखा गया है। घरेलू कलह के चलते गौरव ने खुदकुशी की।
काकादेव निवासी अरुण तिवारी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हैं। उनका बेटा गौरव भी वकालत करता था। अरुण के मुताबिक चार साल पहले फजलगंज निवासी गरिमा उर्फ हिमांशी से गौरव की शादी हुई थी। दो साल पहले पति-पत्नी के बीच विवादुहुआ था। गौरव की पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। जो अभी भी चल रहा है। तब से वो अपने मायके में रह रही हैं। तीन साल की बेटी भी है।
अरुण ने बताया कि बीते मंगलवार को गरिमा घर आई थी। इसी दौरान गौरव से फिर विवाद हुआ। जिसके बाद गरिमा खुदकुशी करने के लिए गंगा बैराज पहुंच गई थीं। वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उनको रोक लिया था। इधर बुधवार को गौरव गरिमा से मिलने गया था। वापस लौटने के बाद से वो मानसिक रूप से तनाव में घूम रहा था।
विज्ञापन
गुरुवार तक कई बार उसने गरिमा को फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। आखिर में गौरव ने मैसेज भेजा और कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उनको हैलट में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान गौरव ने दम तोड़ दिया। काकादेव इंस्पेक्टर कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर अगर मिलती है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।