फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jyoti Mishra murder case: 24 hours before death it was written on WhatsApp status dead

ज्योति मिश्रा हत्याकांड: मौत से 24 घंटे पहले व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था...डेड, मिला था अधजला शव

Fri, 10 Dec 2021 03:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Dec 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
Jyoti Mishra murder case: 24 hours before death it was written on WhatsApp status dead
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में टेलीकॉलर की मौत के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। मौत से 24 घंटे पहले युवती ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट किया था। जिसमें लिखा था...डेड। सवाल है कि आखिर उसने ऐसा क्यों लिखा था। क्या उसको पहले ही अनहोनी की आशंका थी। या फिर जैसा पुलिस दावा कर रही है कि टेलीकॉलर ने खुदकुशी की तो क्या उसने 24 घंटे पहले ही खुदकुशी करने की योजना बना ली थी? पुलिस अपनी जांच में इसका जवाब नहीं खोज पाई है। 
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक किनारे मिला था अधजला शव
चकेरी निवासी युवती (24) 22 नवंबर को दफ्तर से निकलने के बाद लापता हो गई थी। दूसरे दिन भाभा नगर में रेलवे ट्रैक किनारे उसका अधजला शव मिला था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर उसके परिचित अमित व उसकी महिला दोस्त विमल पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


आरोपी के मोबाइल से खुले कई राज
कुछ दिन पहले ही पुलिस ने विवेचना के दौरान हत्या की धारा हटाकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने व दुष्कर्म करने की धारा में मुकदमा तरमीम किया था। अब इसमें एक नया तथ्य सामने आया। पुलिस ने जब आरोपी अमित का मोबाइल खंगाला था तो उसका व्हाट्सएप चेक किया था। तब स्टेटस की लिस्ट में महिला टेलीकॉलर का भी स्टेटस दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमार चल रही थी, स्टेटस पर लिखा था डेड
जिसमें सिर्फ एक शब्द लिखा हुआ था...डेड। यह स्टेटस युवती ने 21 नवंबर को लगाया था। एडीसीपी ने बताया कि स्टेटस पर डेड लिखा था। यह क्यों लिखा था इसका पता नहीं चल सका। जांच में सामने आया कि युवती कुछ बीमार थी। एक अस्पताल से उसका इलाज भी चल रहा था। घटना से एक या दो दिन पहले भी वह वहां गई थी। हालांकि यह पता नहीं चल सका कि उसको क्या बीमारी थी। 


चार्जशीट लगाई
पुलिस ने केस की धाराओं में बदलाव करने के बाद मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। एडीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि जेल में बंद आरोपियों के खिलाफ ही आरोप पत्र लगाया गया है। अमित पर दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए उकसाने और विमल पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed