फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Junior engineer suspended for negligence in revenue collection, also accused of wrong feeding in app

Auraiya: राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने पर अवर अभियंता निलंबित, मीटर रीडिंग एप में भी गलत फीड करने का आरोप

Wed, 12 Jun 2024 01:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Jun 2024 01:45 PM IST
सार

Auraiya News: बिजली विभाग के अवर अभियंता को लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, एक्सईएन दिबियापुर नेहा प्रकाश ने बेला विद्युत उपकेंद्र पुर्वा सुजान अरुण वर्मा को निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र पर उपस्थित न मिलने पर चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Junior engineer suspended for negligence in revenue collection, also accused of wrong feeding in app
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता ने दिबियापुर के असेनी उपकेंद्र के अवर अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए अवर अभियंता पर एमडीआई व गलत रीडिंग फीड करने का आरोप है। वहीं एक्सईएन दिबियापुर ने पुर्वा सुजान के अवर अभियंता को कार्य स्थल पर उपस्थित न मिलने पर चेतावनी दी है।

विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता इं. बृज मोहन ने जारी किए गए आदेश में बताया कि अधिशासी अभियंता दिबियापुर की ओर से 10 जून को जारी किए गए पत्र के क्रम में उपकेंद्र असेनी प्रथम के अवर अभियंता विजय सिंह द्वारा असिस्टेड मीटर रीडिंग कम किए जाने और मीटर रीडरों के साथ मिलकर एमडीआई गलत फीड करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

यही नहीं अवर अभियंता पर मीटर रीडिंग एप में भी गलत फीड किया जाने का भी आरोप है। जिसमें 10 जून को संयुक्त रूप से चैकिंग की गई। इसमें असेनी उपकेंद्र प्रथम के निकट मैन रोड पर मनीष ऑटो सर्विस पर कटिया का उपयोग करते पाया गया। यही नहीं बहुत अधिक घरेलू कनेक्शन वाणिज्यक उपयोग में पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता को वसूली में भी लापरवाह पाया
यही नहीं दो दिन तक विजय सिंह द्वारा कोई कनेक्शन भी चैक नहीं किया जाना पाया गया। साथ ही न कोई बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके चलते उनका यह कृत्य उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के अनुसार गंभीर श्रेणी में आता है। जारी आदेश में अधीक्षण अभियंता ने विजय सिंह अवर अभियंता को वसूली में भी लापरवाह पाया।

अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति
कहा कि अधिशासी अभियंता दिबियापुर की संस्तुति पर उन्होंने विजय सिंह अवर अभियंता उपकेंद्र असेनी प्रथम को राजस्व वसूली के सापेक्ष की गई प्राप्ति हेतु शिथिलता तथा विभागीय कार्यों में निष्क्रिय होने का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, एक्सईएन दिबियापुर नेहा प्रकाश ने बेला विद्युत उपकेंद्र पुर्वा सुजान अरुण वर्मा को निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र पर उपस्थित न मिलने पर चेतावनी दी है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार का दोबारा कृत्य पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed