फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव जेल में तीन दिन रहे थे जार्ज फर्नांडिस, जानें हवालात के पीछे जाने की कहनी

Wed, 30 Jan 2019 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 30 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
jorge fernandez lived three days in unnao Prison
एडवोकेट नीरज अवस्थी ने सुनाई पूर्व रक्षा व रेल मंत्री जार्ज फर्नांडिस के जेल जाने की कहानी

वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व रक्षा व रेल मंत्री जार्ज फर्नांडिस तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विपक्ष के भारत बंद आंदोलन के दौरान तीन दिन उन्नाव की जेल में भी रहे थे। जेल में उनके साथ रहे लोगों ने उन्हें महान नेता बताते हुए निधन पर शोक व्यक्त किया।


 

jorge fernandez lived three days in unnao Prison
जॉर्ज फर्नांडिस
उन्नाव जिले के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी एडवोकेट नीरज अवस्थी ने बताया कि आपात काल के बाद सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस अगले चुनाव में जब केंद्र और उत्तर प्रदेश में सत्ता में आई तो समूचे विपक्ष ने एकजुट होकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन और आंदोलन शुरू किया। भारत बंद आंदोलन के दौरान लखनऊ में जार्ज फर्नांडिस को गिरफ्तार कर लिया गया था।

 
jorge fernandez lived three days in unnao Prison
जॉर्ज फर्नांडिस
10 सितंबर 1984 को जार्ज फर्नांडिस को लखनऊ से उन्नाव जेल शिफ्ट किया गया। जेल अधीक्षक एके सिंह ने रिकॉर्ड देखने के बाद बताया कि जार्ज फर्नांडिस 1984 में 10 से 13 सितंबर तक उन्नाव जेल में बंद रहे थे। जेल अभिलेखों के अनुसार उस समय उनकी उम्र 54 साल थी। जार्ज फर्नांडिस के उन्नाव जेल में रहने के दौरान शहर के अधिवक्ता स्व. कमलाशंकर अवस्थी, बाबू गंगा प्रसाद यादव, स्व. फतेहबहादुर सिंह सहित शहर के कई और लोग भी जेल में साथ रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
jorge fernandez lived three days in unnao Prison
जॉर्ज फर्नांडिस
11 सितंबर 1984 को शहर में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आदर्श नगर मोहल्ला निवासी नीरज अवस्थी, बाबू मथुरा प्रसाद सहित कई और लोगों को जेल भेजा गया था। एडवोकेट नीरज अवस्थी ने बताया कि समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडिस उस समय युवाओं में सबसे लोकप्रिय नेता थे। बताया कि जेल में उन्होंने अपने लोगों में समाजवाद क्या है इस पर कई घंटे चर्चा की थी।
विज्ञापन
jorge fernandez lived three days in unnao Prison
जॉर्ज फर्नांडिस
नीरज अवस्थी ने बताया कि जब जार्ज फर्नांडिस रेल मंत्री थे तो ट्रेन में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों के जबरन सीट पर बैठने और फर्स्ट क्लास की एमएसटी होने के बाद भी दैनिक यात्रियों को खड़े होकर सफर करने की समस्या पर पत्र लिखा था। इसके बाद लखनऊ से कानपुर के बीच बड़े पैमाने पर चेकिंग हुई थी और पुलिस कर्मियों को जुर्माना भरना पड़ा था। वह कहते हैं कि जार्ज फर्नांडिस के रूप में आज देश ने महान नेता खो दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed