{"_id":"5c50754abdec224e364f9779","slug":"bjp-state-minister-statement-about-sp-and-bsp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा और मायावती के बारे में ये क्या बोल गए बीजेपी सरकार के मंत्री, लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा और मायावती के बारे में ये क्या बोल गए बीजेपी सरकार के मंत्री, लगाए गंभीर आरोप
Wed, 30 Jan 2019 12:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
उपेंद्र तिवारी, राज्यमंत्री
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सपा और बसपा के गठबंधन ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इसके बाद से ही हर पार्टी के नेता एक दूसरे के खिलाफ खुलकर बयानबाजी कर रहे है। मंगलवार को हरदोई पहुंचे भाजपा सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने सपा और बसपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Trending Videos
दीप जलाते हुए राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी
प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सपा और बसपा सरकारों ने सहकारिता को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाकर अपने लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाकर आम आदमी को इससे दूर कर दिया था। भाजपा सरकार में कार्यकर्ताओं को सहकारिता को आम आदमी से जोड़ने की जिम्मेदारी देते हुए विभिन्न पदों पर समाहित किया गया है।
डेमो पिक
इसके लिए चुनावी प्रक्रिया पूरी की गई है। मंगलवार शाम शहर के रसखान प्रेक्षागृह में जिला सहकारी फेडरेशन की वार्षिक आमसभा की बैठक में राज्य मंत्री ने ये बात कही। बैठक का शुभारंभ राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक रजनी तिवारी, माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने किया। प्रेक्षागृह में मौजूद सहकारी फेडरेशन के सदस्यों से मुखातिब होते हुए राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रयास कर रही है कि सहकारिता को मजबूती प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी
बंद पड़ी सहकारी समितियों को पुनर्जीवित करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता से लागू किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि संगठन मंत्री शिवकुमार पाठक और अशोक तिवारी ने कहा कि सहकारिता का सही अर्थ समझकर कार्य करना होगा, तभी इसे मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
राज्यमंत्री को सुनते लोग
भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता जैसे पार्टी को मजबूत कर रहे हैं, वैसे ही सहकारिता को भी मजबूत करें। कार्यक्रम को विधायक रजनी तिवारी, माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विद्याराम वर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने किया। जिला सहकारी फेडरेशन के सचिव आरएस वर्मा ने बैठक में फेडरेशन के बारे में पूरी जानकारी दी।