{"_id":"6ae107b66ce20294ae09af6b","slug":"joint-magistrate-to-inspect-the-quality-of-tourism-development-works-kanpur-news-c-362-1-ka11001-159647-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पर्यटन विकास कार्यों की गुणवत्ता जांचेंगे जॉइंट मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पर्यटन विकास कार्यों की गुणवत्ता जांचेंगे जॉइंट मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
कानपुर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक की। उन्होंने पिछले चार वर्षों में हुए पर्यटन विकास कार्यों की गुणवत्ता जांचने के निर्देश जॉइंट मजिस्ट्रेट संदीप कुमार को दिए। सरसौल के चतुर्भुज बाबा मंदिर, कौशलपुरी हनुमान मंदिर, पनकी हनुमान मंदिर, रावल देवी मंदिर और राधाकृष्ण विराजमान मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों का विकास निर्धारित समय में पूरा कराने को कहा।
बिठूर की धार्मिक विरासत को पर्यटन से जोड़ने और नौटंकी को स्थानीय कलाकारों के सहयोग से पुनर्जीवित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अभिनव जे जैन, एडीएम नगर सौरभ सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/बीडीओ संदीप कुमार, नीलम गौतम, प्रो. अनिल कुमार मिश्रा, धर्मप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
होमस्टे से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर
कानपुर। उत्तर प्रदेश की बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति-2025 के तहत स्थानीय लोग पर्यटकों को अपने आवास में ठहराकर अतिरिक्त आय कमा सकेंगे। पात्र होमस्टे में अधिकतम आठ कमरे और 16 बेड की व्यवस्था हो सकती है। इससे बिठूर सहित धार्मिक, ऐतिहासिक और ग्रामीण पर्यटन क्षेत्रों में पारंपरिक खानपान व स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इच्छुक आवेदक पर्यटन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं।