फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jewelery and cash worth 9 lakh rupees from trader's house stolen

चोरों ने 9 लाख के जेवर और नगदी उड़ाई, ''टूटे ताले तक न छोड़े''

Thu, 20 Sep 2018 09:39 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 20 Sep 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth 9 lakh rupees from trader's house stolen
अलमारी का सामान दिखातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उरई-जालौन जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक किराना व्यापारी के घर से चोरों ने नौ लाख रुपये के जेवर व नगदी पार कर दी। बगल के कमरे में सो रहे परिवार को चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह अलमारी का सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाना तक उचित नहीं समझा गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांधी नगर निवासी रिटायर्ड शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद की किराना की दुकान है। बुधवार की रात चोर गोदाम के रास्ते से घर में घुसे। चोरों ने लक्ष्मी प्रसाद के बेटे राजीव के कमरे में रखी अलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखे करीब 9 लाख के जेवर और नगदी पार कर दी। गुरुवार की सुबह जब राजीव की आंख खुली तो अलमारी का बिखरा सामान देख होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


लक्ष्मी प्रसाद ने पुलिस को बताया कि चोर घर से 200 ग्राम सोना, 400 ग्राम चांदी, 90 हजार रुपये नगद के साथ कुछ कीमती सामान भी ले गए हैं। सीओ संतोष कुमार का कहना है कि घटना में किसी जानकार या फिर परिवार के करीबी भी हाथ हो सकता है, सिर्फ एक ही कमरे में ताले तोड़े गए है। फिलहाल जांच की जा रही है। आसपास कहीं पर लगे सीसीटीवी  कैमरों की भी तलाश की जा रही है। चोर अपने साथ गोदाम के टूटे ताले भी ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed