फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jee Today , 36 centers will test

जेईई आज, 36 सेंटरों पर होगी परीक्षा

Sat, 04 Apr 2015 02:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 04 Apr 2015 02:59 AM IST
विज्ञापन
Jee Today , 36 centers will test
आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी में एडमिशन के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मेन 2015 शनिवार को है। इसे लेकर शहर में 36 एग्जामिनेशन सेंटर बनाए गए हैं, यहां 26500 स्टूडेंट पेपर देंगे। बीई, बीटेक, बी. आर्किटेक्चर और बी. प्लानिंग के पेपर दो पालियों में कराए जाएंगे।
विज्ञापन


सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस टेस्ट में सफलता के बाद ही आईआईटी में एडमिशन के लिए प्रस्तावित ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) एडवांस 2015 में शामिल होने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। सीबीएसई कोआर्डिनेटर भास्कर गैंटी ने बताया कि एग्जामिनेशन सेंटर पर 45 मिनट पहले पहुंचना जरूरी है।
विज्ञापन


देरी से आने वाले को एग्जामिनेशन सेंटर में इंट्री नहीं दी जाएगी। स्टूडेंट ब्लैक या ब्लू बाल पेन का इस्तेमाल करें। जो एडमिट कार्ड डाउनलोड किए गए हैं, वह भी देखे जाएंगे। दूसरी या तीसरी बार जेईई मेन का पेपर देने वाले स्टूडेंट्स को इंटरमीडिएट की मार्कशीट की फोटोकॉपी लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्णचंद्र विद्या निकेतन नोडल सेंटर बनाया गया है। सर पदमपत सिंहानिया, मरियमपुर, केंद्रीय विद्यालय चकेरी-1, 2, केंद्रीय विद्यालय आईआईटी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, सेंट जोसफ जाजमऊ और केडीएमए को एग्जामिनेशन सेंटर बनाया गया है।

2 मई से रजिस्ट्रेशन 24 मई को टेस्ट

देश की 18 आईआईटी की 10 हजार से ज्यादा सीटें ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) एडवांस से भरी जाएंगी। इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 मई से शुरू हो जाएगी। 24 मई को टेस्ट होगा। आईआईटी ने रजिस्ट्रेशन, टेस्ट, रिजल्ट घोषित करने, काउंसलिंग और एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया है।

 जेईई एडवांस में 1.50 लाख स्टूडेंट शामिल होते हैं। ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मेन 2015 में सफलता हासिल करने वाले टॉप 1.50 लाख रैंक के स्टूडेंट जेईई एडवांस का रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसका आधिकारिक ब्यौरा आईआईटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


डायरेक्टर प्रो. इंद्रनील मन्ना ने बताया कि एंट्रेंस टेस्ट का शेड्यूल तय हो चुका है। तैयारी भी पूरी है। सीबीएसई को 2 मई से पहले ही जेईई मेन का रिजल्ट घोषित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed