{"_id":"674b5b3d88909d25e904b24d","slug":"je-dies-two-injured-in-bike-collision-kanpur-news-c-220-1-akb1007-119958-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाइकों की भिड़ंत में जेई की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाइकों की भिड़ंत में जेई की मौत, दो घायल
Sun, 01 Dec 2024 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। रूरा- बनीपारा मार्ग पर सरवा गांव के पास शनिवार सुबह दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इससे दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस उन्हें सीएचसी लेकर आई। यहां डॉक्टर ने जेई को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
झांसी के भुजवल दतिया निवासी संतोष कुमार (58) कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ में जेई के पद पर तैनात थे। शनिवार सुबह वह निरीक्षण के लिए बाइक से रसूलाबाद की ओर जा रहे थे। नौ बजे के करीब रूरा-बनीपारा मार्ग पर सरवा के पास पहुंचने पर उनकी बाइक सामने से आ रहे मंकरंदपुर निवासी बाइक सवार निखिल से टकरा गई। हादसे में वह, उनकी मां निशु शर्मा व जेई गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को सीएचसी रूरा ले आई। वहां डॉक्टर ने जेई को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां-बेटे की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों के परिजन उन्हें उपचार के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। एसएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को जानकारी दी गई है। मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
हादसे में चकनाचूर हो गया जेई का हेलमेट
स्थानीय लोगों ने बताया कि मां-बेटे बाइक के हैंडल पर बैग रखे थे। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे जेई की बाइक से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि जेई के हेलमेट के परखच्चे उड़ गए। जबकि निखिल की जान अच्छे किश्म के हेलमेट का प्रयोग करने से बच गई।
..............
तमाशबीन बन वीडियो बनाते रहे राहगीर
हादसे के कुछ देर बात घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोग पुलिस को सूचना देने के बाद हादसे का वीडियो बनाते रहे। वहीं घायल पड़े तड़पते रहे। लोगों में चर्चा रही कि यदि राहगीर स्वयं जहमत उठाकर घायलों को समय से अस्पताल पहुंचा देते तो शायद जेई की जान बच जाती।