फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   JCB driver dies due to drowning in Ganga in farrukhabad

फर्रुखाबाद: जेसीबी चालक की गंगा में डूबने से मौत, भूमि विवाद की रंजिश में फेंकने का आरोप

Sun, 21 Jun 2020 08:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Jun 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
JCB driver dies due to drowning in Ganga in farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल

फर्रुखाबाद जिले में ढाई घाट पर रविवार सुबह संदिग्ध हालात में जेसीबी चालक गंगा में डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गंगा से निकाला। जेसीबी मालिक बुआ का बेटा व बहनोई उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बुआ के बेटे ने कार सवार लोगों पर जेसीब चालक को गंगा में फेंक कर हत्या करने का आरोप लगाया है। जनपद हाथरस थाना सिकंदराराऊ के गांव भुरका निवासी रिंकू पुत्र रामरतन की जेसीबी है। उसे उसके थाना मेरापुर के गांव प्रहलादपुर निवासी मामा शेर सिंह का बेटा आदेश (25) चलाता था।
विज्ञापन


इन दिनों उसे शमसाबाद थाना क्षेत्र में ढाई घाट के पास एक भट्ठे के लिए जेसीबी से मिट्टी खनन का काम मिला है। रविवार सुबह आदेश अपने बहनोई अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव बनासीपुर निवासी विजय सिंह पुत्र रमेेश व रिंकू के साथ ढाई घाट गंगा तट पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आठ बजे विजय सिंह व रिंकू ने शोर मचाया कि आदेश गंगा में डूब गया है। इस पर वहां मौजूद पंडा आदि लोग आदेश को बचाने को गंगा में कूद पड़े। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नौ बजे उन लोगों ने आदेश को गंगा से निकाल लिया। विजय सिंह व रिंकू एंबुलेंस से आदेश को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।

वहां डॉक्टर ने उसे मृत घाेषित कर दिया। रिंकू ने बताया कि आदेश जेसीबी चला रहा था। तभी एक कार से छह-सात लोग वहां पहुंचे। उन्होंने जेसीबी से आदेश को खींच कर अपनी कार में डाल लिया और ढाई घाट पुल से आदेश को गंगा में फेंक दिया।

इसके बाद कार सवार भाग गए। आदेश की अपने गांव में पौने चार बीघा खेत के विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। उसी रंजिश में गंगा में फेंक कर उसकी हत्या की गई है। सूचना पर आदेश की पत्नी निशा उर्फ विमला अपने दो वर्ष के बेटे डीपी व अन्य परिजनों के साथ लोहिया में पहुंच गई।

इससे वहां चीत्कार मच गया। शामसाबाद थानाध्यक्ष जेएल सोनकर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने मौके पर पूछताछ कराई तो पता चला है कि घटना गंगा के उस पर जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर क्षेत्र में हुई है।

आदेश व उसका बहनोई विजय गंगा में नाह रहे थे। इसी दौरान आदेश गंगा में डूब गया था। फेंकने का आरोप सही नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष मिर्जापुर दिलीपुर कुमार सिंह ने बताया कि घटना उनके थाना क्षेत्र में नहीं हुई है। न ही यहां किसी कोई जानकारी दी है।

छह भाइयों में सबसे छोटा था आदेश
आदेश छह भाइयों में सबसे छोटा था। नरेंद्र, मुकेश, कुंवरपाल, अवधपाल, अवधेेश उसके बड़े भाई हैं। पुष्पा, रीता व शीतला उसकी बहनें हैं। आदेश की मां रूपश्री रो-रोकर बेेहाल हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed