फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा आतंकी हमला: वीर सपूतों की बहादुर बेटियां, वेदना ऐसी कि आत्मा भी रो दे...

Sun, 17 Feb 2019 05:43 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 17 Feb 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir pulwama terror attack, martyrs Funeral
डेमो पिक
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए कन्नौज के प्रदीप यादव की बेटी सुप्रिया व उन्नाव के सीआरपीएफ जवान अजीत की बेटी ईशा ने जब तिरंगे से लिपटे पिता का पार्थिव शरीर देखा तो उनकी आंखों में कैद आंसुओं का समंदर फूट पड़ा। इस घड़ी में भी इन बेटियों ने जो मिसाल पेश की उसे देख हर कोई यही कह रहा था कि ऐसा तो सिर्फ एक सिपाही की बेटी ही कर सकती है। इन बेटियों के हर एक शब्द से शौर्य झलक रहा था।
jammu kashmir pulwama terror attack, martyrs Funeral
डेमो पिक
इसके बाद शहीद प्रदीप यादव की बेटी ने जो कहा वो शायद एक सैनिक की बेटी ही कह सकती है। शहीद पिता को मुखाग्नि देने के बाद शहीद प्रदीप यादव की 11 साल की बेटी सुप्रिया बेहोश हो गई। जब उसे होश आया और उसने जो कहा उसे सुनकर वहां खड़े अफसर अचंभित रह गए। बेटी के हर एक शब्द से शौर्य झलक रहा था।
jammu kashmir pulwama terror attack, martyrs Funeral
डेमो पिक
पिता की शहादत से गमगीन बड़ी बेटी सुप्रिया ने सेना में जाने की इच्छा जताई है। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सुप्रिया से बात की तो उसने दो टूक कहा कि उसकी इच्छा है कि वह पिता की तरह सेना में भर्ती होकर देश सेवा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir pulwama terror attack, martyrs Funeral
डेमो पिक
दस साल की सुप्रिया की यह बात सुनकर अफसर अचंभित रह गए। दोनों अफसरों ने सुप्रिया के जज्बे को सराहा। सुप्रिया कानपुर के एक प्रईवेट स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा है। दो दिन बाद उसकी परीक्षाएं शुरु होने वाली हैं।
विज्ञापन
jammu kashmir pulwama terror attack, martyrs Funeral
डेमो पिक
प्रदीप सिंह यादव श्रीनगर में 115 बटालियन में सिपाही थे। चार दिन पहले छुट्टी गुजार कर लौटे थे। एक मकान कानपुर के बारा सिरोही में है। वहां पत्नी नीरज देवी और दो बेटियां 10 वर्षीय सुप्रिया यादव और ढाई साल की सोना यादव हैं। प्यार से सब सोना को छोटी बुलाते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed