चंबल पुल पर लगा जाम: इटावा-ग्वलियर हाईवे पर ट्रक हुआ खराब, परीक्षा देने जा रहे छात्र हुए परेशान
इटावा के मध्य प्रदेश बॉर्डर पर मौरंग भरा ट्रक चंबल पुल पर खराब होने से घंटों भीषण जाम लगा रहा। इससे लगभग सात घंटे तक यातायात व्यवस्था चरमराई रही। यही नहीं, जाम में फंसने से लोग परेशान हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में इटावा के मध्यप्रदेश बार्डर पर गिट्टी भरा ट्रक चंबल के पुल पर बुधवार सुबह करीब छह बजे खराब हो गया। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और वाहन एक ही ओर से गुजारे गए। दोपहर करीब एक बजे तक वाहन रेंगते रहे। दोपहर करीब एक बजे ट्रक सही होने के बाद वाहन रफ्तार पकड़ सके।
बुधवार सुबह करीब छह बजे भिंड की ओर से इटावा आ रहा ट्रक चंबल पुल पर बीच में ही खराब होकर खड़ा हो गया। वाहन चालकों की निकलने की जल्दबादी में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई घंटे तक थान पुलिस को जाम की भनक तक नहीं लग सकी। जाम में फंसे लोगों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। तब जाकर थाना पुलिस दौड़ी और वाहनों की एक तरफ से ही निकलवाना शुरू किया।
इसके दोपहर तक दोनों तरफ के वाहन रेंगते रहे। वाहनों को पुल पार करने में आधे से एक घंटा तक लग गया। दोपहर करीब एक बजे ट्रक सही होने के बाद रवाना हुआ। इसके बाद दोनों तरफ के वाहन रफ्तार पकड़ सके। इस बीच लोगों को करीब छह घंटे से अधिक जाम से जूझकर गर्मी में परेशान होन पड़ा। बसों और टैंपो में सवार महिला और बच्चे गर्मी से बिलबिला उठे।
भिंड परीक्षा देने जा रहीं छात्राएं भी जाम में फंसीं
बताते चलें कि इस जाम के कारण मध्यप्रदेश के भिंड जिले में इस समय चल रही बीएससी नर्सिंग की परीक्षा देने जा रहे जिले के लगभग 24 से अधिक छात्र-छात्राएं जाम में फंसे रहे। जाम की वजह से यह परीक्षा देने के लिए देरी से पहुंच सके।