{"_id":"64a6c0f6dfaa6f189c0a2233","slug":"jalaun-villagers-forced-to-perform-last-rites-under-tin-shed-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: टिन शेड के नीचे अंतिम संस्कार करने को मजबूर हुए ग्रामीण, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: टिन शेड के नीचे अंतिम संस्कार करने को मजबूर हुए ग्रामीण, ये है वजह
Thu, 06 Jul 2023 06:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Jul 2023 06:58 PM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में बारिश के दिनों में मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार को लेकर बड़ी समस्या रहती है। ऐसे में ग्रामीण टिन शेड के नीचे अंतिम संस्कार करने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
टिन शेड डालकर दाह संस्कार करते दुखी परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के जालौन जिले में बुजुर्ग के देहांत हो जाने से दुखी परिजन मोक्षधाम पहुंचे तो बारिश होने लगी। दुखी परिवार को पहले टिन शेड की व्यवस्था करनी पड़ी। उसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार किया। ब्लॉक कोंच क्षेत्र अंतर्गत सात हजार आबादी वाला गांव पहाड़गांव में मोक्ष धाम न होने से बरसात के मौसम में दाह-संस्कार करना गंभीर समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
बुधवार को गांव में एक बुजुर्ग राम गुलाम झा की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई थी। बारिश के कारण दाह-संस्कार कर पाना मुश्किल हो रहा था। परेशान परिजनों ने टिनशेड डालकर दाह-संस्कार किया। पहले भी मंगला ननद की पत्नी ढकेली का दाह-संस्कार भी टिनशेड डालकर ही किया गया था। इस दौरान मोक्षधाम को लेकर लोगों ने मांग को भी उठाया। मांग करने वालों में पूर्व प्रधान घनश्याम भगत, मुन्ना पटेल, शिवकुमार शर्मा, विजय सिंह, डॉ. परशुराम मंगलानंद, गिरीश गुप्ता, प्रधान कपिल देव शामिल रहे।
विज्ञापन