फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: There was fault in AC coach of Pushpak Express

Jalaun: पुष्पक एक्सप्रेस के एसी कोच में आई खराबी, 20 मिनट उरई स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

Wed, 09 Nov 2022 06:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Nov 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: There was fault in AC coach of Pushpak Express
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के एसी कोच में आई तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन 20 मिनट उरई स्टेशन पर खड़ी रही। तकनीकी स्टाफ ने कोच में आई खराबी को दूर किया। बुधवार की सुबह 2:32 बजे पुष्पक एक्सप्रेस उरई स्टेशन पर आकर रुकी। निर्धारित दो मिनट के स्टापेज के बाद ड्यूटी पर मौजूद डिप्टी एसएस डीके व्यास ने ट्रेन को ग्रीन सिग्नल दिया, लेकिन ट्रेन आगे नहीं बढ़ी।

विज्ञापन


पता चला कि ट्रेन के एसी कोच में दिक्कत है। इस पर चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम झांसी को दी। रेलवे के कैरिज एंड वैगन (सीएंडडब्लू) स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर एसी कोच में आई खराबी को दूर किया। इसके चलते ट्रेन 2.32 बजे से 2.53 बजे तक खड़ी रही। यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों ने बताया कि कानपुर स्टेशन पर भी इसी तरह की दिक्कत आई थी लेकिन वहां समस्या ठीक कर दी गई थी। डिप्टी एसएस डीके व्यास ने बताया कि तकनीकी समस्या थी। एसी काम नहीं कर रहा था, खराबी को दूर कर दिया गया।
विज्ञापन


रोकी गई छपरा मेल
झांसी-कानपुर रेल मार्ग के उसरगांव से चौराहे रेलवे स्टेशन के बीच चल रहे दोहरीकरण के काम के चलते एक घंटे का पावर और ट्रैफिक ब्लाक लिया गया। इसके चलते छपरा मेल पुखरायां स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल विकास निगम
लिमिटेड की कार्यदायी संस्था ने बुधवार दोपहर 3.55 से 4.55 बजे तक ट्रैफिक और पावर ब्लाक लिया गया था। इससे कई ट्रेनें फंसी रहीं। बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल पुखरायां रेलवे स्टेशन पर 3.55 बजे से 4.17 बजे तक 22 मिनट खड़ी रही। ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल को उसरगांव स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन को उरई स्टेशन पर भी रोका गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed