{"_id":"6481e4e449f1147b820a1a84","slug":"jalaun-student-body-found-hanging-from-tree-father-accused-of-murder-2023-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: पेड़ से लटका मिला छात्र का शव, पिता पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: पेड़ से लटका मिला छात्र का शव, पिता पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 08 Jun 2023 08:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Jun 2023 08:07 PM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में छात्र का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
मृतक अंकित की फाइल फोटो व रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले के सरावन में खेत पर गए छात्र का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। लोगों ने युवक को लटका देख परिजनों को जानकारी दी। युवक की मां ने अपने ही पति पर बेटे को मारपीट कर लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। गोहन थाना क्षेत्र के सरावन गांव के मजरा नारायणपुरा निवासी रूपचंद्र कुशवाहा के 18 वर्षीय बेटे अंकित का शव गुरुवार की सुबह खेत पर लगे बेरी के पेड़ की डाल पर रस्सी से लटका मिला।
विज्ञापन
जानकारी मिलने परिजनों में कोहराम मच गया। मां केशकली ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि अंकित दो बेटों में सबसे बड़ा था और इस बार हाईस्कूल का छात्र था। एक बेटी भी है। बताया कि पति रूपचंद्र एक सप्ताह से घर में सभी लोगों के साथ अन्य साथियों के साथ मारपीट कर रहा था। गुरुवार की सुबह अंकित खेत पर गया था। तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे पति रूपचंद्र ने अपने साथी दुर्योधन, उसके भाई जितेंद्र ने अंकित के साथ मारपीट की और फंदे पर लटका दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। पति मौके से भाग गया है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले घर में हुई थी पंचायत
आसपास के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते रूपचंद्र पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। एक सप्ताह पहले घर में दोनों के विवाद को लेकर पंचायत भी हुई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका था। लोगों में चर्चा है कि पिता की मारपीट से क्षुब्ध होकर अंकित ने फांसी लगाकर जान दी है।
आसपास के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते रूपचंद्र पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। एक सप्ताह पहले घर में दोनों के विवाद को लेकर पंचायत भी हुई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका था। लोगों में चर्चा है कि पिता की मारपीट से क्षुब्ध होकर अंकित ने फांसी लगाकर जान दी है।